Shikhar Varta - मई 2017
Hindi | 52 pages | True PDF | 20.2 MB
Hindi | 52 pages | True PDF | 20.2 MB
शराबबंदी में सरकार घिरी!
पिछले कुछ वर्षों से राज्य में शराब बंदी को लेकर जनता जागरुक हुई है। खासकर महिलाएं इस मोर्चे पर खुलकर सड़कों पर उतर रही हैं। वह अँचल के
तमाम शहरों, क़स्बों में प्रशासन और शराब के ठेकेदारों से संघर्ष कर रही हैं। सरकार है कि लगता है खुद ही असमंजस में है। एक तरफ शराब से मिलने
वाला राजस्व है तो दूसरी तरफ जनता का बढ़ता दबाव।
किसान कर्ज की माफी कहां तक कारगर?
सरकारें भले ही किसानों को कर्ज माफी के सब्जबाग दिखाएं, लेकिन मुफ्त की ये राहत अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। किसानों की
कर्जमाफी का ये दांव सियासी तौर पर तो बहुत अच्छा है, मगर अर्थशास्त्र के नज़रिए से बेहद घातक क़दम है। इससे बैंकिंग सेक्टर पर भारी बोझ पड़ेगा।
मोदी का नेतृत्व भाजपा का स्वर्णिम काल
आज के दौर में नरेंद्र मोदी और भाजपा एक दूसरे के पर्याय बन गये हैं। ये दोनों नाम इस तरह से गुत्थम-गुत्था हो गए हैं कि उन्हें एक-दूसरे से अलग करने
का मतलब पार्टी का पुन: दूसरे नंबर पर पहँुच जाना है। सवाल है कि क्या भाजपा भी काँग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों की तरह व्यक्तिवादी पार्टी बनती
जा रही है।
अवैध कसाईखाने चढ़े सियासत की भेंट
शपथ लेते ही योगी सरकार ने अपना वादा निभाते हुए तुरंत-प्रभाव से अवैध बूचड़खानों पर ताला लगाना शुरू कर दिया। ऐसा नहीं है कि अवैध बूचड़खानों
पर रोक के लिए, पहले कभी आदेश नहीं दिए गए। इसके पूर्व अलीगढ़ में अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया गया था। नतीजा ये हुआ कि मांस खाने वालों
की परेशानियां बढ़ गयीं।
दुनिया से अलग मोदी के विकास मॉडल की झलक
मोदी अर्थशास्त्री नहीं हैं पर उनका व्यावहारिक ज्ञान और ग़रीबी का अनुभव काफी ज्Þयादा है। इसलिए पूंजीपति वाले राज्य गुजरात को उन्होंने विकास का
एक मॉडल देकर काफी विकसित किया। उन दोनों के आधार पर उन्होंने देश की समस्याओं को समझकर एक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। वह अपने आप में
एक नया मॉडल है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अक्षय
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार आजकल खबरों में बने हुए हैं। अक्षय को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। अमृतसर में जन्मे व 100 से अधिक
हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके अक्षय कुमार बॉलीवुड के नये बादशाह बनते जा रहे हैं। अभी हाल में ही उनकी 25 सालों की मेहनत के बदले उनको पहला
नेशनल अवॉर्ड मिला।