Shikhar Varta - अक्टूबर 2017
Hindi | 72 pages | True PDF | 20.8 MB
Hindi | 72 pages | True PDF | 20.8 MB
फीकी-फीकी सी दीवाली
देश की अर्थव्यवस्था में नोटबंदी और जीएसटी जैसे नमोन्वेषी उपायों से बाज़ार में बड़ी हलचल सी है और इसका प्रभाव बड़े व्यापारियों से लेकर सामान्य जन तक महसूस किया जा रहा है। इन उपायों के आलोक में यह दीवाली कितनी उत्साह व उमंग से मनायी जा सकेगी, इसको लेकर लोगों में आशंका की स्थिति है।
विश्व युद्ध से कितनी दूर है दुनिया?
उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र की पाबंदी के बावजूद एक माह में अपना दूसरा परीक्षण कर दिखाया। किंतु किम जोंग उन की सनक के चलते, उत्तर कोरिया का दावा है कि वह अपने परमाणु हथियारों तथा अन्य आक्रमणकारी शस्त्रों का उत्पादन तब तक जारी रखता रहेगा, जब तक कि अमेरिका अपनी मौजूद सैन्य नीति को जारी रखता है। ज़ाहिर है कि तब तक युद्ध का वैश्विक खतरा बना रहेगा।
दुनिया ने फिर माना भारत का लोहा : सुषमा स्वराज
यू. एन. में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमें मानवाधिकार का पाठ पढ़ाने की कोशिश न करे जोकि खुद हैवानियत की हदें पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि यू. एन. जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद की निंदा करना एक रस्म-सा बन गया है, परंतु कितने देश इसे गंभीरता से लेते हैं?
बैडमिंटन के आकाश में चमकता सितारा
भारत की पीवी सिंधु ने पिछले दिनों इतिहास रच दिया। सिंधु ने कोरिया ओपन के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा कर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में उसके हाथ मिली पराजय का बदला ले लिया। ओकुहारा ने विश्व चैंपियनशिप में सिंधु को कड़े मुकाबले में हरा दिया था।
खुलेपन में बॉलीवुड को पछाड़तीं भोजपुरी फिल्में
भोजपुरी सिनेमा अन्य भारतीय सिनेमा उद्योग के मुकाबले छोटा आकार का है परंतु भोजपुरी फिल्मों की शीघ्र सफलता से भोजपुरी सिनेमा को बहुत प्रसार मिला है। अब भोजपुरी फिल्म उद्योग का एक फिल्म पुरुस्कार समारोह है एवं फिल्म व्यापार पत्रिका ‘भोजपुरी सिटी’ भी है। भारत में हर साल करीब 140 फिल्में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री रिलीज करती है।